लेके गौराजी को साथ भोले भाले भोलेनाथ

लेके गौराजी को साथ भोले भाले भोलेनाथ

Leke Gauraji Ko Sath Bhole Bhale Bholenath Bhajan



Download Leke Gauraji Ko Sath Bhole Bhale Bholenath Bhajan :MP3 | MP4 | M4R iPhone

Leke Gauraji Ko Sath Bhole Bhale Bholenath Bhajan -HD Video Download

लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
देखो भूतनाथ सरकार
होकर नंदी पे असवार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर

नंदी पे सवार होके डमरू बजाते
चले आ रहे हैं भोले हरि गुण गाते
पहने नर मुंडो की माल
ओढ़े तन बाघम्बर छाल
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर

लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ….

हाथ मे त्रिशूल लिए भोले हमारे
झोली गले मे डाले गोकुल पधारे
पहुंचे नंद जी के द्वार शिवजी बोले बारम्बार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर

लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ….

कहाँ है यशोदा मैया कृष्ण कन्हैया
दरश करादे रानी लेऊँ मैं बलाइयाँ
सुनकर नारायण अवतार,आया हूँ मैं तेरे द्वार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर

लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ..

Leke Gauraji Ko Sath Bhole Bhale Bholenath Bhajan -HD Video

For Free Download Click Here Leke Gauraji Ko Sath Bhole Bhale Bholenath Bhajan Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *